संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावती' का नाम बदलकर 'पद्मावत' करने के साथ ही इसके रिलीज होने की तारीख भी सामने आ रही है। उधर, करणी सेना ने साफ तौर पर कहा है कि 25 जनवरी तो क्या, कभी भी और कहीं भी इस फिल्म को रिलीज नहीं होने देंगे।
इस फिल्म का नाम बदलकर 25 जनवरी या फिर नौ फरवरी को रिलीज होने की बात सामने आ रही है। इन अटकलों के बीच करणी सेना ने विरोध को तेज कर दिया है। करणी सेना के संरक्षक लोकेंद्र सिंह कालवी ने कहा है कि इस फिल्म को कभी भी और कहीं भी रिलीज नहीं होने देंगे। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि राजपूत अपनी बात पर अड़िग है। इसका जमकर विरोध किया जाएगा। इस फिल्म में रानी पद्मावती का अपमान हुआ है। वे भारतीय संस्कृति और सम्मान की प्रतीक है। उनका अपमान करणी सेना और सर्व समाज किसी भी सूरत में नहीं सहेगा।