फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म 'पद्मावती' को बताया सौहार्द के लिए खतरा, पूर्व राजपरिवार ने मंत्रियों को लिखा पत्र

Mon, 01 Jan 2018 07:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
padmavati
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म पद्मावती को मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार ने सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बताया है। इस संबंध में केन्द्र सरकार के दो मंत्रियों को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन


दरअसल, मेवाड़ के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह ने केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और राज्यवर्धन सिंह को पत्र लिखा है। पत्र में कहा गया है कि फिल्म पद्मावती सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बन सकती है। इसमें वीरों को गलत तरीके से दिखाया गया है। साथ ही, ये भी लिखा है कि सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने सभी तथ्यों पर गौर नहीं किया है। फिल्म को जल्दबाजी में U/A प्रमाणपत्र जारी करना सामाजिक सौहार्द के लिए खतरा बन सकता है।

 
Trending Videos
विज्ञापन

क्यों नहीं दिया अब तक जवाब

विश्वराज सिंह और प्रसून जोशी - फोटो : अमर उजाला
महेंद्र सिंह ने पत्र में लिखा है कि फिल्म में ऐतिहासिक सत्यता को शामिल ही नहीं किया गया है। उन्होंने कहा है कि इतिहास में सभी समुदायों ने अपना योगदान दिया था। राजपूतों को सेंसर बोर्ड के किसी प्रमाण पत्र की आवश्यकता नहीं है।

उल्लेखनीय है कि फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए के लिए अभी कुछ दिन पहले ही सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रसून जोशी द्वारा विश्वराज सिंह को बुलाया गया था। इस पर विश्वराज सिंह ने प्रसून जोशी को पत्र लिखकर कुछ स्पष्टीकरण मांगे थे। जिसका उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उनके पिता महेन्द्र सिंह ने पत्र के जरिये सेंसर बोर्ड की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें