फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे ने किए हैं ये खास इंतजाम ताकी परेशान न हो यात्री और सैलानी

Mon, 01 Jan 2018 07:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
पर्यटन सीजन को देखते हुए रेलवे ने सैलानियों को कुछ राहत दी है। यात्रियों की सुविधा के लिए कुछ खास इंतजाम किए हैं।  
विज्ञापन


रेलवे प्रशासन ने अतिरिक्त यात्रीभार को देखते हुए तीन रेल सेवाओं में डिब्बों की अस्थाई बढोतरी की है। रेलवे के अनुसार, बांद्रा टर्मिनस-हिसार-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से 1 जनवरी से 29 जनवरी तक एवं हिसार से 2 जनवरी से 30जनवरी तक 1 सेकेंड मय थर्ड एसी श्रेणी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की गई हैं। इस बढ़ोतरी से इस गाड़ी के मार्ग के मुख्यत: सूरत, बडोदरा, अहमदाबाद, आबूरोड, जोधपुर, मेडतारोड, रतनगढ, सादुलपुर एवं अन्य स्टेशनों  के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में 56 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएगी।

 
विज्ञापन

इनमें भी बढ़ाए डिब्बे

भारतीय रेलवे - फोटो : SELF
इसी तरह बांद्रा टर्मिनस-जैसलमेर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से 5 जनवरी से 26 जनवरी तक  एवं जैसलमेर से 6 जनवरी से 27 जनवरी तक 1 सेकेंड मय थर्ड एसी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की गई हैं। इस बढोतरी से इस गाडी के मार्ग के मुख्यत: बडोदरा, अहमदाबाद, आबू रोड, जोधपुर एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को 56 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएगी।

बांद्रा टर्मिनस-जयपुर-बांद्रा टर्मिनस साप्ताहिक एक्सप्रेस में बांद्रा टर्मिनस से एक जनवरी से 29 जनवरी तक जयपुर से 2 जनवरी से 30 जनवरी तक 1 सेकेंड मय थर्ड एसी डिब्बें की अस्थाई बढोतरी की गई हैं। इस बढोतरी से इस गाडी के मार्ग के मुख्यतः कोटा, रतलाम, बडोदरा, सूरत एवं अन्य स्टेशनों के यात्रियों को प्रत्येक फेरे में 56 बर्थ अधिक उपलब्ध हो पाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें