संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' पर घमासान और तेज होने के संकेत आज एक बार फिर मिले हैं। जयपुर में राजपूत संगठन से जुड़े नेताओं ने साफ शब्दों में कह दिया है कि फिल्म की रिलीज डेट कभी नहीं आएगी।
करणी सेना के संरक्षक लोकेन्द्र सिंह कालवी ने आज फिल्म 'पद्मावत' के रिलीज होने को लेकर जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान राजपूत नेता कालवी पूरी तरह संजय लीला भंसाली से नाराज दिखे। उन्होंने यहां साफ-साफ शब्दों में कह दिया कि हर बार की तरह 25 जनवरी तो आएगी, लेकिन फिल्म 'पद्मावत' नहीं आएगी।
गौरतलब है कि भंसाली ने आगामी 25 जनवरी को फिल्म 'पद्मावत' को रिलीज करने की डेट तय की है। उन्होंने कहा कि अब ये फिल्म हॉल वालों को तय करना है कि वो हमारे साथ हैं या नहीं।