संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत भले ही रिलीज हो गई है। लेकिन विवादों की यह फिल्म आम लोगों की लिए अब भी परेशानी बनी हुई है। दरअसल फिल्म को प्रमुख रुप से विरोध करने वाली करणी सेना ने इस फिल्म के घूमर गाने को लेकर चेतावनी जारी की है। जिसमें कहा गया है कि यदि गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान किसी स्कूल, कॉलेज के सांस्कृतिक कार्यक्रमों यह गाना सुनाई दिया तो विरोध किया जाएगा। करणी सेना की इस चेतावनी के बाद उदयपुर में जिला प्रशासन सकते में आ गया है।
जिला प्रशासन में भय
karni sena
- फोटो : vivek nigam
करणी सेना की चेतावनी से डरे प्रशासन ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश जारी कर दिए है कि सुनिश्चित किया जाए कि किसी भी स्कूल कॉलेज में घूमर गाना नहीं बज सके। इतना ही नहीं निर्देशों में कहा गया है कि यदि अवेहलना होती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाए। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को पद्मावत फिल्म रिलीज होने के बाद देश भर में करणी सेना ने हिंसक प्रदर्शन किए थे। इसके बाद आज भी राजस्थान के कई जिलों में कणी सेना के नेताओं व सदस्यों पर नजर रखी जा रही है।