फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीप्लैक्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया का बड़ा ऐलान- यहां रिलीज नहीं होगी 'पद्मावत'

Wed, 24 Jan 2018 07:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
विज्ञापन
मल्टीप्लेक्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया की प्रेस रिलीज - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
'पद्मावत' मूवी के रिलीज होने के ठीक एक दिन पहले मल्टीप्लैक्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया ने बड़ा ऐलान किया है। ऐसोसिएशन के मुताबिक अब राजस्थान में 25 दिसंबर को पद्मावत फिल्म रिलीज नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


बाकायदा, मल्टीप्लैक्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस बड़े निर्णय के बारे में जानकारी दी। हालांकि, इससे पहले कई मल्टीप्लैक्स और सिनेमाघरों के संचालकों द्वारा राजस्थान में इस फिल्म को रिलीज नहीं करने की जानकारियां मिल रही थीं। लेकिन मल्टीप्लैक्स एसोसिएशन आॅफ इंडिया के इस अहम निर्णय के बाद राजस्थान के सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में पद्मावत फिल्म रिलीज होगी या नहीं, इस संशय पर विराम लग गया है।

यह निर्णय एसोसिएशन के सभी सदस्यों की ओर से लिया गया है। प्रेस रिलीज में बताया गया है कि संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावत' राजस्थान के किसी भी मल्टीप्लैक्स में प्रदर्शित नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसोशिएशन ने जताई ये आशंका और बताए कारण

विरोध प्रदर्शन, हाइवे किया जाम - फोटो : Vishnu Sharma
एसोसिएशन ने कारण बताया कि फिल्म के रिलीज होने से राजस्थान में कानून एवं व्यवस्था बिगड़ने की आशंका है। दीपक अशर ने बताया कि मल्टीप्लैक्स में आने वाले विजिटर्स की सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। ताकि किसी दर्शक को कोई खतरा नहीं हो।

साथ ही ये भी बताया है कि फिल्म इसलिए यहां नहीं लगाई जाएगी, जिससे मल्टीप्लैक्स की संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। वहीं, एसोसिएशन के सदस्य धरातल पर हो रहे घटनाक्रम पर निगरानी बनाए रखे हुए हैं और इन हालातों पर रिव्यू कर आगे कोई निर्णय लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें