संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत आज रिलीज हो गई। लेकिन देश के कई राज्यों में फिल्म के विरोध में प्रदर्शन लगातार जारी है। प्रदर्शनों की अगुवाई कर रही करणी सेना ने इसी क्रम में आज जैसलमेर में बंद का आह्वान किया है। करणी सेना के बंद को कई संगठनों ने भी समर्थन का ऐलान किया है। जिसके बाद आज सुबह से ही पर्यटकों से गुलजार रहने वाला यह शहर वीरान पड़ा है। पुलिस ने बंद के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए चाक-चौबंद सुरक्षा इंतजाम किए है।
बसों को रुकवाया गया
फाइल फोटो।
पद्मावत का विरोध राजस्थान, मध्य प्रदेश, गुजरात, हरियाणा सहित कई राज्यों में हो रहा है। फिल्म को बैन करने की मांग कर रही करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आज राजस्थान के कई शहरों में प्रदर्शन किया है। जहां बांसवाड़ा में बसों को रुकवाया गया है। वहीं जालौर, सीकर, उदयपुर सहित कई शहरों में प्रदर्शन जारी है। वहीं राजस्थान में पुलिस भी हाई अलर्ट पर है।