फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावत में 300 कट लगाए जाने की बातों को सेंसर बोर्ड ने किया खारिज, 5 कट के साथ रिलीज होगी फिल्म

Wed, 10 Jan 2018 09:22 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
विवादों में घिरते घिरते पद्मावती से पद्मावत हुई फिल्म में 300 कट लगाए जाने की बात को सीबीएफसी चेयरमैन प्रसून जोशी ने बेबुनियाद ठहराया है। सेंसर बोर्ड का कहना है कि फिल्म का नाम बदलकर केवल पद्मावती से पद्मावत किया गया है और फिल्म को उसके मौलिक रूप में ही 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन



बता दें कि फिल्म में 5 कट लगाए गए हैं और इसके एक गीत 'घूमर' में बदलाव किया गया है। इससे पहले मंगलवार को खबरें सामने आई थी कि सेंसर बोर्ड फिल्म में 300 कट लगाए जाने पर विचार कर रहा है जिसके बाद ही फिल्म को रिलीज होने दिया जाएगा लेकिन सेंसब बोर्ड अध्यक्ष प्रसून जोशी ने इन सभी अटकलों को खारिज करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि फिल्म महज 5 कटों के साथ 25 जनवरी को रिलीज होगी। 
 
विज्ञापन

कालवी के दौरे शुरू, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से मिले

लोकेन्द्र सिंह कालवी
इधर,राजपूत करणी सेना के संस्थापक लोकेंद्र सिंह कालवी ने फिल्म को सभी राज्यों में बैन कराने के लिए अपने दौरे शुरू कर दिए हैं। कालवी मंगलवार को देहरादून में थे ज​हां उन्होनें वहां के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात की और उत्तराखंड में फिल्म को बैन करने की अपील की।

कालवी ने दावा किया कि राजस्थान समेत देश के 8 राज्यों में फिल्म को बैन किया गया है और हमें विश्वास है कि देश के 20 राज्यों में भी फिल्म को बैन कराने में करणी सेना को कामयाबी मिलेगी। उत्तराखंड के सीएम रावत ने कालवी को आश्वासन दिया कि वो इस मामले पर जल्द से जल्द गौर करेंगे और यदि फिल्म में कोई आपत्ति है तो उसे उत्तराखंड में बिल्कुल भी लगने नहीं दिया जाएगा। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें