फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व राष्ट्रपति ने कहा फिल्मों में नहीं होनी चाहिए इतिहास से छेड़छाड़

Thu, 08 Feb 2018 01:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' भले ही दुनिया भर में खासी कमाई कर रही है, लेकिन इस पर बयान अभी थमे नहीं हैं। फिल्म को लेकर विवाद अब भी जारी है। इसी के चलते यह फिल्म राजस्थान सहित कई राज्यों  में रिलीज नहीं हो सकी।
विज्ञापन


अब भारत की पूर्व राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल ने भी फिल्मों में इतिहास के साथ हो रही छेड़छाड़ को गलत बताया है। आज जयपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से आयोजित टी-पार्टी में पाटिल ने कहा कि एेतिहासिक तथ्यों से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए, वह भी तब जब फिल्म को इतिहास पर आधारित बताया जाए। उन्होंने कहा कि वे इसे गलत मानती हैं।
विज्ञापन

करणी सेना करती रही है विरोध

फाइल फोटो।
पाटिल ने कहा कि महारानी पद्मिनी तो पूरी नारी जाति के सम्मान का सिंबल है। साथ ही महिलाओं का सम्मान भी बरकरार रहना चाहिए। पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि महिलाएं स्वयं की शालीनता रखने के लिए घूंघट रखती थीं।

गौरतलब है कि करणी सेना सहित कई राजपूत संगठन 'पद्मावत' फिल्म का विरोध करते हुए इसके पूर्ण बैन की मांग करते रहे हैं। अब भी करणी सेना सरकार से इस फिल्म पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने और जनता से फिल्म नहीं देखने का आह्वान कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें