संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म पद्मावत में जहां एक और राजपूत समाज अपनी भावनाओं का हवाला देकर फिल्म को बैन करने की मांग पर अड़ा हुआ है। वहीं दूसरी और इस मामले में राजनीति भी चरम पर है। राजस्थान में आगामी उपचुनाव में कांग्रेस को समर्थन करने का ऐलान कर चुके राजपूतों को साधने के लिए अब भाजपा ने फिर से प्रयास प्रारंभ कर दिया है। पद्मावती विवाद में हल की संभावनाओं का हवाला देते हुए राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से बात की है।
समाज को दिया है आश्वासन
फाइल फोटो।
जानकारी के अनुसार वसुंधरा राजे राजपूत समाज के संतों से भी आज अजमेर के केकड़ी में मुलाकात की है। राजे ने संतों को आश्वस्त किया है कि इस विषय पर कानूनी राय लेकर सरकार उचित प्रयास करेगी। गौरतलब है बृहस्पतिवार को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद कई राजपूत संगठनों ने भाजपा की केन्द्र व राज्य सरकार पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। हालांकि इससे पूर्व भी राजस्थान के गृह मंत्री गुलाबचंद कटारिया सुप्रीम कोर्ट के फैसले का विधिक परीक्षण कर उचित निर्णय लेने की बात कह चुके है।