पद्मावत विवाद ने अब उग्र रुप ले लिया है। मुख्य रुप से फिल्म का विरोध कर रहे करणी सेना के नेताओं ने अब आर—पार की लड़ाई की तैयारी कर ली है। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व जौहरी क्षत्राणी मंच की महिलाओं ने चेतावनी दी थी कि असल जौहर क्या होता है वह बता दिया जाएगा अगर फिल्म रिलीज होती है तो। वहीं अब करणी सेना के पदाधिकारियों का कहना है उनसे 1800 से ज्यादा महिलाओं ने जौहर के लिए सम्पर्क किया है।
चित्तौड़ दुर्ग में होगा जौहर
padmavat
यह जानकारी सामने आने के बाद अब पुलिस प्रशासन के हाथ पांव फूल गए है। जानकारी के कारण सर्व समाज समिति और करणी सेना जौहर कार्यक्रम को आयोजित कराएगी। गौरतलब है कि बीते कई दिनों चित्तौड़ दुर्ग के जौहर स्थल पर क्षत्राणियों व अन्य समाज की महिलाओं ने जौहर की चेतावनी दे रखी है। जानकारी के अनुसार यह जौहर पद्मावत फिल्म रिलीज होने से एक दिन पूर्व 24 जनवरी को किया जाएगा। गौरतलब है कि बृहस्पतिवार को सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पद्ममावत को देश भर में रिलीज करने के आदेश दिए थे। जिसके बाद राजपूत समाज सहित कई अन्य संगठनों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।