फिल्म 'पद्मावत' को देशभर में बैन कराने की मांग को लेकर राजस्थान के चित्तौड़गढ़ शहर में आज राजपूत क्षत्राणियों ने रैली निकाली। जानकारी के अनुसार जौहर क्षत्राणी मंच द्वारा आयोजित हुई इस रैली में बड़ी संख्या में राजपूत क्षत्राणियां हाथ में तलवार लिए जुटीं और कहा कि वे फिल्म पद्मावत को नहीं चलने देंगी। उधर, रैली के दौरान प्रशासन भी सतर्क रहा।
आज ये रैली चित्तौड़ दुर्ग स्थित जौहर ज्योति स्थली से जौहर ज्योति मंदिर तक निकाली गई। बताया गया है कि क्षत्राणियों के साथ सर्व समाज की महिलाएं भी इस रैली में उनका साथ देने के लिए शामिल हुईं। महिलाएं मिट्टी का तिलक लगाकर जौहर स्थली से रवाना हुईं और रास्ते में रानी पद्मिनी के जयकारे लगाते हुए जौहर ज्योति मंदिर पहुंची।