फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान में 'पद्मावत' का 'पहला शो' शुरू, भारी पुलिस बल तैनात

Mon, 05 Feb 2018 08:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पद्मावत - फोटो : SELF
विज्ञापन
संजय लीला भंसाली की विवादित फिल्म 'पद्मावत' का राजस्थान में पहला शो शुरू हो गया है। सुरक्षा के लिए भारी पुलिस बल तैनात है।
विज्ञापन


ये एक शो केवल जोधपुर में दिखाया जा रहा है, जिसे राजस्थान हाईकोर्ट की मुख्य पीठ के न्यायाधीश देख रहे हैं। फिल्म देखने वालों में राजस्थान हाईकोर्ट के जज संदीप मेहता मुख्य रूप से उपस्थित हैं। 'पद्मावत' का यह शो जोधपुर के हाईकोर्ट रोड स्थित आइनॉक्स मॉल में चल रहा है।

'पद्मावत' के शो के चलते जोधपुर शहर को पुलिस ने किले में तब्दील कर दिया है। आइनॉक्स मॉल के आस-पास 200 पुलिसकर्मी तैनात हैं। पुलिस के पुख्ता प्रबंधन के बीच जजों को यह फिल्म दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म देखने के बाद रहेगा फैसले का इंतजार

padmaavat
जोधपुर हाईकोर्ट के जज संदीप मेहता पद्मावत देखने के बाद यह फैसला लेंगे कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है या नहीं।

दरअसल, फिल्म 'पद्मावत' के निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली, फिल्म अभिनेता रणवीर सिंह व अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पर नागौर जिले के डीडवाणा थाने में एफआईआर दर्ज हुई थी। इस एफआईआर को रद्द करवाने को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट में दायर याचिका पर जस्टिस संदीप मेहता की कोर्ट में सुनवाई चल रही है।

कोर्ट फिल्म देखने के बाद एफआईआर रद्द करने को लेकर फैसला करेगी। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर के बाद 25 जनवरी को पूरे देश में फिल्म रिलीज हो चुकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें