अब कुछ इतिहासकारों का दावा है कि ब्रिटिशकाल में एक अंग्रेज अफसर द्वारा राजस्थान की रियासतों पर लिखी गई किताब में भी रानी पद्मिनी के बारे में तोड़-मरोड़ कर लिखा गया है। जायसी के पद्मावत की तरह ही इस किताब में भी अलाउद्दीन खिलजी और रानी पद्मिनी के बीच काल्पनिक बातें लिखी गई है।
राजस्थान विश्विद्यालय में इतिहास विषय पर आयोजित हुई दो दिवसीय संगोष्ठी में उदयपुर से आए प्रोफेसर चंद्र शेखर शर्मा ने कहा कि अंग्रेज अफसर कर्नल जेम्स टॉड की किताब 'एनल्स एंड एंटिक्विटी आॅफ राजस्थान' में काल्पनिक बातों को जोड़कर विवादों को पूर्व में ही जन्म दे दिया था।
उन्होनें दावा किया है कि कर्नल टॉड ने अपनी किताब में राजस्थान के बारे में लिखते हुए काफी चीजों में कल्पनाओं पर आधारित बातें जोड़ी थीं जिनमें से रानी पद्मिनी का विषय भी शामिल है। उन्होनें कहा है कि अब ऐसी किताबों का फिर से विश्लेषण किए जाने की काफी हद तक जरूरत है।