अलवर जिला रोजगार कार्यालय में शुक्रवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस मौके पर करीब ढाई सौ बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया करवाया गया।
मेले में श्रम एवं रोजगार मंत्री डॉ. जसवंत यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया ने सुराज संकल्प यात्रा के दौरान लाखों लोगों को रोजगार देने की बात कही थी। जिसे वह जल्द ही पूर्ण कर देंगे। इस दौरान अलवर ग्रामीण विधायक जयराम जाटव की अभिशंषा पर यहां 5 लाख के कार्यों का लोकार्पण भी किया गया। जिला रोजगार कार्यालय में बाउंड्रीवाल और इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण के लिए यह राशि दी गई। मेले में अलवर जिले की 12 औद्योगिक इकाइयों ने करीब ढाई सौ युवाओं को रोजगार दिया। जिला रोजगार अधिकारी श्यामलाल साटोलिया की मौजूदगी में सभी कंपनियों ने योग्यतानुसार युवाओं को ये रोजगार अवसर प्रदान किए।