फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश से तस्करी कर राजस्थान लाए एक करोड़ की अफीम

Wed, 29 Mar 2017 05:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गिरफ्त में आए तस्कर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो की टीम ने राजस्थान में तस्करी कर लाई गई एक करोड़ रुपए की अफीम को जब्त किया है। तस्कर मध्यप्रदेश से तस्करी कर अफीम यहां आए थे।
विज्ञापन


ब्यूरो अधीक्षक बाबूलाल यादव ने बताया कि गिरधारी लाल कुमावत के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर श्रीगंगानगर-बीकानेर रोड पर जाल बिछाया। सूचना के आधार पर झालावाड़ नम्बर की सफेद कार की तलाशी ली गई तो कुछ नहीं मिला। जब कार में बने स्पेशल बाॅक्स कैविटी को देखा तो उसमें अफीम की थैलियों के पैकेट मिले। इस पर टीम ने कार सवार मुख्य तस्कर झालावाड़ निवासी ओमप्रकाश शर्मा, सौदान और श्रीगंगानगर निवासी धर्मेन्द्र चौधरी को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपितों के कब्जे से 31 किलो 700 ग्राम अफीम बरामद की गई है। गिरधारी लाल ने बताया कि पकड़ी गई अफीम की कीमत अन्तरराष्ट्रीय बाजार में एक करोड़ रुपए से अधिक है। अफीम मध्यप्रदेश के मंदसौर से लाई गई थी और इसे राजस्थान के विभिन्न शहरों में खपाना था। तीनों तस्करों से पूछताछ के बाद अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें