फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और पाक जासूस गिरफ्तार, पूछताछ के लिए लाया गया जयपुर

Sat, 20 May 2017 01:37 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो।
विज्ञापन
भारत-पाक सीमा से सटे सरहदी जिले जैसलमेर में विभिन्न सुरक्षा एजेसिंयों ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए पाक जासूस को अपनी हिरासत में लिया है। हाजी खान नामक संदिग्ध जासूस को गहन पूछताछ के लिए जयपुर लाया गया है। यहां पर उससे सभी सुरक्षा व खुफिया एजेंसियां पूछताछ करेंगी।
विज्ञापन


सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत दिनों आॅफीसीयल सीक्रेट एक्ट में गिरफ्तार हुए पाक जासूस बरीयम खान व हाजी खान से की गई पूछताछ के दौरान हाजी खान का नाम सामने आया था। एटीसी, मिलिट्री इंटेलिजेंस व इंटेलिजेंस ऑफ पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए जिले के कुंजाडली गांव से हाजी खान को पकड़ा। सुरक्षा एजेंसियों की ओर से हुई संयुक्त कार्रवाई के दौरान तलाशी में हाजी खान के पास से सामरिक महत्व के दस्तावेज भी बरामद हुए हैं। सुरक्षा एजेंसियों को उसके पास कुछ और अहम दस्तावेज होने की सूचना मिली थी, जिनके बारे में जानकारी अभी नहीं मिल पाई हैं। 

सूत्रों के अनुसार हाजी खान पहले कई मर्तबा पाकिस्तान की यात्रा कर चुका है। एजेंसियों को शक है कि उसने पाकिस्तान यात्राएं जासूसी के उद्देश्य से कीं और अहम जानकारियां पाकिस्तान को पहुंचाईं। जानकारी के अनुसार खुफिया एजेसिंयों को हाजी खान पर काफी समय पहले की शक हो गया था। शक के आधार पर हाजी खान की सभी गतिविधयों पर नजरें रखी जा रही थीं। जैसे ही शक गहराया, सुरक्षा एजेंसियों ने उसको धर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें