गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में मासूम के मर्डर के बाद एक और एेसा मामला सामने आया है, जिसने बच्चों की सुरक्षा पर सवालिया निशान लगा दिया है।
राजस्थान के सीकर से गुरु और शिष्य के रिश्ते को दागदार करने वाली खबर सामने आई है। जहां दो कलयुगी शिक्षकों ने न केवल कई दिनों तक नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया, बल्कि जबरन उसका गर्भपात कराकर उसकी जान को भी जोखिम में डाल दिया।
मामला सीकर जिले के अजीतगढ़ स्थित हरदास का बास गांव का है। जहां के निजी स्कूल जनता बाल विद्या मंदिर के प्रबंधक जगदीश यादव व शिक्षक जगत सिंह गुर्जर ने 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा के साथ कुकर्म किया। दोनों आरोपी कई दिनों तक नाबालिग को अतिरिक्त कक्षा के बहाने से स्कूल बुलाते रहे।