फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद की नमाज अता करने के दौरान हुआ विवाद, पुलिस ने किया बीच-बचाव

Mon, 26 Jun 2017 11:25 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
पुलिस स्टेशन में लोग।
विज्ञापन
अलवर के किशनगढ़ बास थाना अंतर्गत स्थानीय का खेड़ी कस्बे में नमाज के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोगों में शाही इमाम के वारिस को लेकर झगड़ा हो गया। दो पक्षों में हुए झगड़े में धक्का मुक्की की नौबत आ गई और माइक छीन लिया गया।
विज्ञापन


काफी देर तक हुए झगड़े के बाद पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया। जानकारी के अनुसार ईद की नमाज के दौरान मस्जिद में शाही इमाम हाजी सुबेदार द्वारा शकील अहमद नामक मौलवी को मस्जिद का वारिस बना दिया गया और नमाज पढ़ने को कहा इसी दौरान कुछ लोग झारखंड के इमाम को नमाज के लिए मस्जिद ले आए और नमाज पढ़ना शुरू कर दिया। 

जिस पर दोनों पक्षों में झगड़ा हो गयाा।  गौरतलब है कि शाही इमाम हाजी सूबेदार 3 साल से इस गद्दी को संभाले हुए हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में लोग किशनगढ़बास थाना पहुंच गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें