फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आकाशीय बिजली गिरने से एक की मौत, 15 घायल

Sun, 25 Jun 2017 05:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
उदयपुर में पिछले दिन से बारिश का दौर जारी है। वहीं, रविवार को चित्तौड़गढ़ के कासोद में आकाशीय बिजली गिरने से एक मासूम की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, उदयपुर संभाग के कई जिलों में बीते दिन से ही रुक—रुककर बारिश का दौर जारी है। इसके साथ ही यहां अप्रिय घटना होने की सूचना भी मिली है। यहां चित्तौड़गढ़ के निम्बाहेड़ा में कासोद में तेरह वर्षीय कुनाल मीणा की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, करीब 15 लोग घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से झुलसे चार लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग बारिश के दौरान एक पेड़ के नीचे रुके हुए थे। इसी दौरान ये हादसा हुआ। उधर, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी ने परिजनों को उचित आर्थिक सहायता मुहैया करवाने की बात कही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें