फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मधुमक्खियों ने ली तीन साल की मासूम की जान

Sun, 25 Jun 2017 04:58 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
अजमेर के खरकेड़ी गांव में रविवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां मधुमक्खियों के हमले ने एक मासूम बच्ची की जान ले ली।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खरकेड़ी गांव में रविवार को पेड़ के नीचे तीन साल की मासूम रुखसाना अपने भाई अरबाज के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वहां पास ही पेड़ पर लगे छत्ते से मधुमक्खियां उड़ने लगी। अचानक इनकी संख्या इतनी ज्यादा हो गई कि इन्होंने दोनों मासूम भाई—बहन को चपेट में ले लिया। इससे दोनों बुरी तरह घायल हो गए। जख्मी हालत में परिजन दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान तीन साल की मासूम रुखसाना की मौत हो गई और भाई का इलाज जारी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें