डिग्गी के लिए खुदाई करते समय मिट्टी ढहने से तीन युवक दब गए। इनमें से दो को बचा लिया जबकि एक की मौत हो गई।
घटना जैसलमेर के नहरी क्षेत्र मोहनगढ़ की है। यहां पर शनिवार रात खेत में पानी की डिग्गी खोदते वक्त अचानक मिट्टी खिसक गई। इस दौरान वहां पंंजाब निवासी विनोद, बिट्टू और रिंकू काम कर रहे थे। ये मिट्टी में दब गए।
बिट्टू और रिंकू के चिल्लाने पर ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचे तथा रेत हटाकर इन दोनों को बाहर निकाल लिया, लेकिन विनोद को नहीं तलाश पाए। सूचना मिलने पर देर रात्रि में पुलिस भी मौके पर पहुंची। आज सुबह जेसीबी की सहायता से मिट्टी हटाई तो विनोद का शव मिल गया। शव को मोहनगढ़ स्थित मोर्चरी में लाया गया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।