अलवर के सदर थाना क्षेत्र के अलवर-राजगढ़ मेगा हाईवे पर स्थित जयंती फैक्ट्री के सामने आज सुबह केन्ट्रा और बाइक की टक्कर हो गई।
इस हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मृतक उमेश कुमार मीणा किलपुरखेड़ा निवासी था ओर बाइक पर सवार होकर अलवर से अपने गांव जा रहा था। उसी दौरान सामने से आ रही एक केन्ट्रा ने लापरवाही बरतते हुए बाइक को टक्कर मार दी जिससे उमेश की मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक के शव को घटनास्थल से अलवर सामान्य अस्पताल पहुंचा कर मोर्चरी में रखवाया गया। शव का आज सदर थाना पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। केन्ट्रा चालक को गिरफ्तार कर लिया है।