फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टीटी नहीं कर पाएंगे भ्रष्टाचार, करनी होगी एंट्री

Sat, 26 Aug 2017 08:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
टीटीई लाॅबी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रेलवे में टीटी द्वारा किए जाने वाले भ्रष्टाचार को रोकने के लिए आज से टीटीई लाॅबी खोली गई है। अजमेर मण्डल में खोली गई इस लाॅबी के जरिये टीटी के ड्यूटी पर चढ़ने से पहले कितनी राशि जेब में है, इसका भी लेखा-जोखा रखा जाएगा। 
विज्ञापन


मण्डल रेल प्रबंधक पुनित चावला ने बताया कि अजमेर मण्डल से टीटीई लाॅबी का रेलवे स्टेशन पर शुभारंभ हुआ है। इसके जरिये टीटी के काम में पारदर्शिता आएगी। उन्होंने बताया कि टीटी इस लाॅबी में आकर साईन इन करेगा और अपनी जेब की रकम के बारे में इन्द्राज करेगा। जब वह ड्यूटी से वापस लौटेगा तो उसने कितने लोगों की पेनल्टी लगाई है और कितनी राशि ली, इसके बारे में भी डिटेल भरेगा। इससे भ्रष्टाचार पर रोक लग सकेगी। चावला का कहना है कि यहां पर यह योजना सफल होने पर देशभर में इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें