प्रोजेक्ट डायरेक्टर का घेराव करते हाड़ौती विकास मोर्चा के कार्यकर्ता
- फोटो : amar ujala
कोटा की चंबल नदी पर बनाए हैंगिंग ब्रिज के उद्घाटन को लेकर विवाद शुरु हो गया है। एक संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि ब्रिज का उद्घाटन जल्द नहीं किया तो संगठन के कार्यकर्ता जबरन इसका उद्घाटन अपने स्तर पर कर लेंगे।
हाड़ौती विकास मोर्चा के कार्यकर्ता सोमवार को तलवंडी स्थित एनएचएआई के दफ्तर पहुंचे और प्रोजेक्ट डायरेक्टर अनुपम शर्मा के कमरे में जममकर हंगामा किया। ये लोग इस ब्रिज को जल्द से जल्द शुरु करने की मांग कर रहे थे। इस संबंध में एक ज्ञापन भी सौंपा है।
इनका आरोप है कि ब्रिज की फाइनल लोड टेस्टिंग ओके हो चुकी है। इस पर यातायात शुरु करने में जानबूझकर देरी की जा रही है। हुंडई कंपनी की जिस अंतिम रिपोर्ट का इंतजार हो रहा है उसके जल्द मंगवाने के लिए एनएचएआई को प्रयास करने चाहिए। साथ ही उद्घाटन में अतिथियों की तारीख देने का इंतजार कतई ना करें। कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचे मोर्चा के अध्यक्ष राजेन्द्र सांखला ने चेतावनी दी है कि यदि रिपोर्ट आने के बाद तीन दिन में उद्घाटन नहीं किया गया तो मोर्चा के कार्यकर्ता खुद उद्घाटन करने पहुंच जाएंगे।