बहुचर्चित 'कौन बनेगा करोड़पति' के सीजन 9 में इस कंटस्टेंट के सामने एक ऐसा प्रश्न आया, जिसका जवाब देने से पहले उसे 'अमर उजाला डॉट कॉम' की पढ़ी हुई खबर याद आ गई और तत्काल इसका जवाब देते हुए इस कंटेस्टेंट ने एक प्रश्न पार कर लिया।
यह कंटेस्टेंट है राजस्थान में सीकर जिले से नीमकाथाना चला गांव निवासी महिपाल सिंह, जो कि राजस्थान पुलिस में एएसआई हैं। अमर उजाला से बातचीत करते हुए केबीसी के कंटेस्टेंट महिपाल सिंह ने बताया कि वे रोजाना अमर उजाला न्यूज वेबसाइट पर खबरें पढ़ते हैं। कुछ महिनों पहले इसमें एक खबर पढ़ी थी, जिसमें दिल्ली निवासी उजमा अहमद की पाकिस्तान में शादी के बाद टॉर्चर करने का जिक्र था।
बाद में, भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के हस्तक्षेत्र पर उजमा भारत लौटकर आई। उस दिन अमर उजाला डॉट कॉम पर पढ़ी ये खबर केबीसी की हॉट सीट पर मेरे काम आई, जब अमिताभ साहब ने अपने 12 प्रश्नों में से एक प्रश्न उजमा से जुड़ा सवाल किया। तत्काल उस प्रश्न का सही जवाब दे दिया।
इसलिए अमर उजाला डॉट कॉम का भी मैं धन्यवाद करना चाहूंगा। महिपाल सिंह का कहना है कि अमर उजाला एक प्रतिष्ठित अखबार है। जिसके एडिटोरियल भी वे पढ़ते हैं।
इस तरह हुआ हॉट सीट के लिए चयन
हॉट सीट पर बेठे एएसआई महिपाल सिंह
- फोटो : Amar Ujala
महिपाल सिंह ने बताया कि 17 जून को सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर रजिस्ट्रेशन करवाया था। उस रजिस्ट्रेशन के दौरान प्रश्न पूछा जाता है। जिसके लिए मैसेज करते है। उस मैसेज में यदि रेंडमली सलेक्ट हो जाते है तो वे लोग कॉल करते है और तीन प्रश्न करते है। इनमें दो प्रश्न आॅप्शनल होते है और तीसरा एंटिक प्रश्न होता है।
मुझसे पूछा गया कि काबिल फिल्म में कौनसा हीरो था। हाल ही में असम में एक पूल बनाया गया है। उसकी लंबाई कितनी है और तीसरा बीएसएफ की स्थापना कब हुई। मैंने उम्दा तरीके से छह सैकंड के भीतर हर एक प्रश्न का जवाब दिया। उसमें सलेक्ट होने पर उन्होंने 10 जुलाई को आॅडिशन के लिए दिल्ली बुलाया। वहां तीन सदस्यीय एक जूरी के जरिए 10 प्रश्न पूछे गए और एक वीडियो आॅडिशन लिया।
इसके बाद मुंबई फिल्म सिटी में सभी प्रतिभागियों से एक साथ फास्टेस्ट फिंगर फस्र्ट में सबसे पहले जवाब देने पर हॉट सीट पर बैठने का मौका मिला। जिसके लिए वह फिल्मसिटी, मुंबई गए थे।
पिछले दस साल से राजस्थान पुलिस में पदस्थापित एएसआई महिपाल सिंह ने उम्दा काम की वजह से दो प्रमोशन लिए है। इसके लिए राजस्थान पुलिस में आईजी सुनील दत्त, एसपी मोहनलाल शर्मा के अलावा अपनी पत्नी मंजू, दोस्त रमेश मूंड बराल व डॉक्टर हीराशंकर का अहम सहयोग बताया।