फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला कांग्रेस अध्यक्ष को कचरे में मिली नवजात बच्ची

Mon, 10 Jul 2017 12:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
नवजात बच्ची।
विज्ञापन
सरकार व सामाजिक संगठनों के तमाम प्रयासों के बावजूद समाज की सोच में परिवर्तन नहीं आ सका है। बेटियों को तिरस्कार के भाव से देखने वाले समाज की सोच का नमूना आज फिर देखने को मिला।
विज्ञापन



मामला अजमेर का है, जहां एक नवजात बच्ची कचरे की ढेर में मिली है। जानकारी के अनुसार महिला कांग्रेस अध्यक्ष सबा खान गंज थाना क्षेत्र से निकल रही थी तब उन्हें कचरे के ढेर में यह बच्ची दिखी।

इसके बाद उन्होंने बच्ची को कचरे से उठा लिया व पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने बच्ची को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है व मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


अब पुलिस क्षेत्र के तमाम नर्सिंग होम की जांच कर रही है कि पिछले 48 घंटों के दौरान यहां कितने बच्चों का जन्म हुआ। वहीं क्षेत्र में नवजात के इस तरह कचरे में मिलने से सनसनी फैल गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें