फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान से आए 15 शरणार्थी अब कहलाएंगे भारतीय, जुल्मों से आहत होकर छोड़ा था मुल्क

Mon, 01 Jan 2018 08:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
सरकारी जुल्मों से परेशान होकर 15 साल पहले अपना वतन छोड़कर भारत आए 15 पाकिस्तानी नागरिकों को भारत की नागरिकता मिलेगी।
विज्ञापन


इन शरणार्थियों को भारत ने ये तोहफा देने की घोषण नववर्ष के मौके पर की। मिली जानकारी के अनुसार, झीलों  की नगरी उदयपुर में करीब 15 साल पहले 15 पाकिस्तानी नागरिक अपना मुल्क छोड़कर यहां रिश्तेदारों के पास आए थे। उसके बाद वे यहां से लौटे नहीं। वे लगातार यहां की नागरिकता हासिल करने का प्रयास कर रहे थे। 
विज्ञापन

30 हजार शरणार्थियों में से छह हजार पंजीकृत

डेमो इमेज
इन सिंधी परिवारों को आज भारतीय नागरिकता की शपथ दिलवाई गई। इनमें आठ पुरुष और सात महिलाएं है। उदयपुर में अतिरिक्त जिला कलेक्टर सुभाष चंद्र शर्मा ने इन लोगों को भारतीय नागरिकता ग्रहण करने की शपथ दिलाने के बाद जल्द ही नागरिकता प्रमाण—पत्र जारी करने का भरोसा दिलाया। 

बता दें कि राजस्थान में करीब 30 हजार पाक विस्थापित रहते हैं जिनमें से करीब 6 हजार विस्थापितों का ही पंजीकरण हो पाया है। विभागों की लेटलतीफी और लापरवाही के कारण पाक शरणार्थियों को नागरिकता प्रमाण पत्र मिलने की आखिरी प्रक्रिया में समय लग जाता है जिसके कारण आज भी कई शरणार्थी नागरिकता से वंचित है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें