फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेकसिटी में ये जगह होगी टूरिस्ट के लिए एकदम नई डेस्टिनेशन

Tue, 15 Aug 2017 03:44 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
उदयपुर का नेला तालाब - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लेकसिटी उदयपुर घूमने आने वालों के लिए और यहां के बाशिंदो को अब एक नया टूरिस्ट डेस्टिनेशन मिलने जा रहा है।  उदयपुर शहर के सेक्टर-14 क्षेत्र में स्थित नेला तालाब कुछ साल पूर्व लोगों की नजरों से बाहर था। अनजान पड़े इस तालाब में लोगों ने प्लाॅट तक काट दिए थे, लेकिन बाद में जनजागरूकता से यह तालाब लोगों की नजरों में आया और अब यह नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन की ओर कदम बढ़ा रहा है।
विज्ञापन


तालाब के किनारों पर अतिक्रमण बढ़े नहीं, इसके लिए चारदीवारी का काम भी चल रहा है। काफी हद तक काम हो चुका है, पाल भी बन रही है। पाल को चौड़ा किया जा रहा है और घाट बनाए जा रहे हैं ताकि लोग वहां घूम भी सकें और बैठ भी सकें। 

तालाब के एक ओर सड़क किनारे बंसियां लगाने का काम पूरा हो चुका है। यह तालाब उस क्षेत्र में पर्यावरण की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इससे भूमिगत जलस्तर भी प्रभावित होता है। इसके विकास के बाद इस क्षेत्र के लोगों को सुबह-शाम घूमने के लिए बेहतरीन पर्यटन स्थल मिल जाएगा। लोगों का कहना है कि यहां विकास के बाद फतहसागर-पिछोला की तरह एक और घूमने-फिरने की जगह मिल सकेगी
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें