अपनी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में एक टूरिस्ट गाइड का रोल निभाने जा रहे बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान रियल लाइफ में भी गाइड बन गए हैं।
दरअसल उनकी आने वाली फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में किंग खान की गाइड की भूमिका निभाने के बाद जोधपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने उन्हें सदस्य बनाने के लिए अप्रोच किया था। शाहरुख आज राजस्थान आए। जोधपुर में उन्हें गाइड एसोसिएशन की मानद सदस्यता दी गई।
शाहरुख यहां पहुंचने पर गाइड एसोसिएशन ने उनका आभार व्यक्त किया। राजस्थानी परम्परा के अनुसार साफा पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर शाहरूख भी काफी प्रसन्न नजर आए।