फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते पांच वर्षों में यहां से मिला देश को तीसरा खेल मंत्री, लेकिन...

Mon, 04 Sep 2017 11:01 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तीसरी बार अपनी केबिनेट में फेरबदल किया। जिसके बाद एक प्रमुख मंत्रालय राजस्थान के जयपुर ग्रामीण क्षेत्र से सांसद कर्नल राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ का मिला है।
विज्ञापन


यह मंत्रालय खेल व युवा मामलात। इस मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार राठौड़ को दिया गया है। राठौड़ अभी तक सूचना व प्रसारण मंत्रालय में राज्यमंत्री के तौर पर कार्यभार संभाल रहे हैं।

गौरतलब है कि बीते पांच वर्षो में राठौड़ देश के तीसरे खेल मंत्री बने हैं।

देश के साथ राजस्थान को भी है उम्मीद

विजय गोयल - फोटो : SELF
इनमें राठौड़ सहित तीन मंत्रियों का सबंध राजस्थान से प्रत्यक्ष रुप से रहा है। अभी तक मंत्री रहें विजय गोयल राजस्थान से ही राज्यसभा सांसद है।

जबकि यूपीए सरकार में करीब दो वर्ष तक खेल मंत्री रहें जितेन्द्र सिंह भी अलवर से तत्कालीन सांसद थे। वहीं अब खेल मंत्री बने राज्यवर्द्धन सिंह राठौड़ जयपुर ग्रामीण सांसद है।

पांच वर्ष में देश को तीसरा खेल मंत्री भी राजस्थान से मिला। लेकिन राजस्थान में खेलों की हालात में अभी तक कोई सुधार नहीं आया।
विज्ञापन

क्रिकेट और इसके खिलाड़ियों के विकास का इंतजार

bhanwar jitendra singh
राजस्थान में क्रिकेट को लेकर राजनीतिक चलती आ रही है। यहां पिछले तीन वर्षों से राजस्थान क्रिकेट ठप्प हे। बीसीसीआई का बैन झेल रहे आरसीए को अब उम्मीद है कि नया खेल मंत्री जरूर उनके लिए उपयोग साबित होगा।

वहीं राज्य में खेलों के विकास के लिए ढांचागत सुविधाओं की काफी कमी है। वहीं विभिन्न स्पोर्ट्स फेडरेशन में अभी तक राजनीतिक लोगों का कब्जा है। जिसके कारण भी खेल और खिलाड़ियों का विकास रुका हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें