फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कौन बचाएगा स्वाइन फ्लू से, प्रदेश के 22 चिकित्सक बीमारी की चपेट में

Mon, 04 Sep 2017 08:56 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
स्वाइन फ्लू
विज्ञापन
स्वास्थ्य सेवाओं के नाम पर करोड़ों रुपए खर्च किए जा रहें है। लेकिन परिणाम अभी तक शून्य ही है। फिलहाल राजस्थान में स्वाइन फ्लू पूरी तरह अपने पैर जमा चुका है।
विज्ञापन


हालात यह है कि राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल एसएमएस जयपुर के तीन चिकित्सक भी स्वाइन फ्लू की चपेट में आ गए है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान में अभी तक 22 चिकित्सकों को स्वाइन फ्लू हो चुका है। गौरतलब है कि प्रदेश में स्वाइन फ्लू पॉजिटिव की संख्या इस वर्ष करीब 1000 तक पहुंच गई है। जबकि मौतों का आंकाड़ा 90 को पार कर चुका है। 
विज्ञापन

एसएमएस अस्पताल - फोटो : अमर उजाला
वहीं राज्य सरकार तमाम सुविधाओं का दावा करते प्रतिदिन केवल आश्वासन ही दे रही है।

जानकारी के अनुसार राजस्थान के अधिकतर चिकित्सकों का ही इस वायरस से बचाव के लिए वैक्सिनेशन नहीं किया गया है। ​इसी का नतीजा है वे चिकित्सक जिन्हें इस बीमारी का ईलाज करना है वे भी स्वाइन फ्लू की चपेट में है। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें