फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीज के मेले में एक ही पोशाक में नजर आएंगे पार्षद, जानिए क्यों

Thu, 20 Jul 2017 01:55 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
सावन की तीज का त्यौहार जयपुर में हर बार की तरह इस बार भी धूमधाम से मनाया जाएगा। इस बार यह त्यौहार में पहली बार कुछ अनोखा होगा। इसके लिए निगम की ओर से पहल की गई है।
विज्ञापन


दरअसल, जयपुर नगर निगम द्वारा 25-26 जुलाई को तीज महोत्सव मनाया जाएगा। निगम की ओर से आयोजित होने वाले तीज महोत्सव में निगम के सभी पार्षद एक जैसी रंगत में नजर आएंगे। पहली बार तीज महोत्सव में पार्षदों के लिए ड्रेसकोड तय किया गया है। सभी पुरुष पार्षद मेहरून कुर्ते-पायजामे में नजर आएंगे तो महिला पार्षदों के लिए लहरिया ड्रेस कोड तय किया गया है।

जानकारी के मुताबिक, 25 जुलाई को सिंजारा उत्सव पौंडरीक पार्क में मनाया जाएगा। सिंजारे में नि:शुल्क मेहंदी, नि:शुल्क मैकअप, फैशन शो का आयोजन किया जाएगा। मॉडल्स लहरिया थीम पर कैटवाक करेंगी। महिलाओं के लिए पार्क में झूले डाले जाएंगे। तालकटोरे में 10 नावों पर राजस्थानी लोकनृत्य करते हुए कलाकार नजर आएंगे। तालकटोरे पर विशेष लाइटिंग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें