फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम योग गुरू सिखाएंगे फ्रांस, इटली व जर्मनी में योग

Thu, 20 Apr 2017 04:21 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो इमेज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जोधपुर के एक मुस्लिम योग गुरू को जर्मनी की अकादमी ने लेक्चर देने के लिए आमंत्रित किया है। इंटरनेशनल कल्चरल एक्सचेंज प्रोग्राम के तहत जोधपुर के मुस्लिम योग गुरु नईम खान जर्मनी में एक वर्कशॉप आयोजित करेंगे, वहीं वे योग और अध्यात्म पर एक लेक्चर भी देंगे।
विज्ञापन


जर्मनी के अलावा खान इटली और फ्रांस में भी योगा एवं मेडिटेशन वर्कशॉप कंडक्ट करेंगे। खान कई वर्षों से योगा सिखाने का काम कर रहे हैं और इससे पहले भी वो देश विदेश में कई जगह योग का प्रचार प्रसार कर चुके हैं और वो खुद थेरापैथी,मेडिटेशन और चक्र जैसी विधाओं में पारंगत हैं। जर्मनी में हर साल आयोजित होने वाले इस सांस्कृतिक केंद्र में कई देशों से अलग अलग क्षेत्रों के एक्सपर्ट्स एकसाथ एक ही मंच पर जुटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें