फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौवंश को बचाने के लिए आगे आया मुस्लिम व्यवसायी, करेंगे ये 'महादान'

Fri, 11 Aug 2017 08:18 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
गौशालाओं में बारिश ने पैदा कर दी है परेशानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गौशाला में अव्यवस्था की भेंट चढ़ रहे सैंकड़ो गौ वंश के बचाने के लिए एक मुस्लिम व्यवसायी आगे आया है। इस व्यवसायी की पहल की चर्चा जहां हर तरफ हैं, वहीं अब गायों के बचने की उम्मीद भी बंध रही है।
विज्ञापन


मामला कोटा का है। कोटा की नगर निगम की बंधा गौशाला, कायन हाउस में फैली गन्दगी और कीचड़ के कारण गौशाला में गायों की मौत ना हो इसके लिए शहर के एक पत्थर व्यवसायी जाकिर आगे आए हैं। उन्होनें गायों को स्वच्छ जगह पर बैठाने की व्यवस्था के लिए दस हजार वर्ग फिट सेंड पत्थर देने की घोषणा की है और जल्द ही पत्थर गौशाला में पहुंच जाएगा।

गौशाला में फैले कीचड़ के चलते रोज गायें मर रही हैं, गायों के लिए बैठने की भी उपयुक्त जगह नहीं है, यह बात जब पार्षद मोहम्मद हुसैन ने पत्थर व्यवसायी जाकिर अंसारी को बताई तो उन्होनें इस नेक कार्य में सहयोग करने के लिए जरा भी देर नहीं की। जाकिर ने तुरंत उनकी ओर से दस हजार वर्ग फिट सेंड स्टोन पत्थर देने की घोषणा की।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

निगम में बुलाकर किया स्वागत

मुस्लिम व्यवसायी का सम्मान करते निगम के अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद महापौर महेश विजय ने जाकिर को नगर निगम बुलाकर माला पहना कर उनका स्वागत किया। महापौर ने कहा की जाकिर द्वारा गौशाला में पत्थर दान करने से समाज में आपसी सौहार्द की मिसाल पेश की गई है।

वहीं दूसरी ओर साईं गौसेवा समिति के अध्यक्ष हिम्मत सिह हाडा ने महापौर महेश विजय को सहमती पत्र देकर गौशाला की सेवाएं उनकी संस्था को संभलाने का आग्रह किया है। हिम्मत सिंह ने बताया कि वे गौसेवा कर कार्य पिछले दस वर्षों से कर रहे हैं और उनके पास कोटा के हर क्षेत्र में गौसेवा कार्यकर्ता सक्रिय हैं, ऐसे में यदि निगम बंधा गौशाला, कायन हाउस, मौजूदा संसाधनों व स्टाफ के साथ उन्हें संभालने की अनुमति देते हैं तो वो बेहतर कार्य कर के दिखा सकते हैं। इस पर महापौर ने कार्यसमिति की मीटिंग में जल्द प्रस्ताव लेकर इस पर निर्णय लेने का अश्वासान दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें