गौशालाओं में बारिश ने पैदा कर दी है परेशानी
- फोटो : अमर उजाला
गौशाला में अव्यवस्था की भेंट चढ़ रहे सैंकड़ो गौ वंश के बचाने के लिए एक मुस्लिम व्यवसायी आगे आया है। इस व्यवसायी की पहल की चर्चा जहां हर तरफ हैं, वहीं अब गायों के बचने की उम्मीद भी बंध रही है।
मामला कोटा का है। कोटा की नगर निगम की बंधा गौशाला, कायन हाउस में फैली गन्दगी और कीचड़ के कारण गौशाला में गायों की मौत ना हो इसके लिए शहर के एक पत्थर व्यवसायी जाकिर आगे आए हैं। उन्होनें गायों को स्वच्छ जगह पर बैठाने की व्यवस्था के लिए दस हजार वर्ग फिट सेंड पत्थर देने की घोषणा की है और जल्द ही पत्थर गौशाला में पहुंच जाएगा।
गौशाला में फैले कीचड़ के चलते रोज गायें मर रही हैं, गायों के लिए बैठने की भी उपयुक्त जगह नहीं है, यह बात जब पार्षद मोहम्मद हुसैन ने पत्थर व्यवसायी जाकिर अंसारी को बताई तो उन्होनें इस नेक कार्य में सहयोग करने के लिए जरा भी देर नहीं की। जाकिर ने तुरंत उनकी ओर से दस हजार वर्ग फिट सेंड स्टोन पत्थर देने की घोषणा की।