फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण को लेकर हुई कहासुनी में बुजुर्ग की हत्या

Mon, 30 Oct 2017 07:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
मृतक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राजस्थान के बूंदी जिले में हिंडोली थाना क्षेत्र के ढगारिया गांव में आज शौचालय बनाने को लेकर दो परिवारों में झगड़ा हो गया। झगड़े में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर हमला कर दिया, जिसमें वृद्ध की मौत हो गई।  
विज्ञापन


हिंडोली थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि दिलबाग सिंह अपने घर के बाहर शौचालय का निर्माण करवा रहा था। निर्माण सामग्री को लाने के लिए रास्ता बनाने के लिए दिलबाग वहां पर बबूल का पेड़ काट रहा था। इसी दौरान उसके भाई तहल सिंह के पुत्र बलविंदर और अन्य लड़कों ने तलवारों-सरियों से दिलबाग पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई। विवाद में बीच-बचाव करने आई दिलबाग की पत्नी कमलजीत कौर के ऊपर भी हमलावरों ने तलवार से हमला कर दिया। जिसके कारण वह भी गम्भीर घायल हो गई।

मौके पर एकत्र हुए लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर हिंडोली थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह मय जाप्ते के साथ एंबुलेंस लेकर मौके पर पहुंचे। मृतक का हिंडोली सामुदायिक अस्पताल में पोस्ट मार्टम करवाकर शव परिजनों को सौप दिया। वहीं, उसकी पत्नी को गम्भीर घायल होने पर कोटा एमबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें