फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस सांसद ने फोटो देख बताई थी पीएम के चरित्र की खासियतें, आज बने मंत्री

Sun, 03 Sep 2017 12:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
आस्ट्रेलियन पीएम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केबिनेट में शामिल हुए  एक सांसद ने तस्वीर देखकर उनकी खासियतों को अंदाजा लगा लिया था। उसे ब्लागिंग साइट पर लिखा भी और उनका जवाब जमकर चर्चा में भी रहा।
विज्ञापन


दरअसल राजस्थान के जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज केबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। कुछ समय पहले जब ऑस्‍ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्‍कम टर्नबुल भारत के दौरे पर आए थे तो प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें दिल्ली मेट्रो की सैर करवाई थी। इस दौरान दोनों ने तस्वीरें भी खिंचवाई जो काफी चर्चा में भी रही।

इसके बाद सोशल ब्लॉग साइट Quora पर पूछा गया कि वे कौन से तस्वीरें हैं जो प्रधानमंत्री का असली चरित्र सामने रखती हैं? इस सवाल के जवाब में जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम मोदी और आस्ट्रेलियाई पीएम की तस्वीरें पोस्ट की और प्रधानमंत्री मोदी के चरित्र की दो खासियतें बताई।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

ये बताई थी खासियतें

cvcv
सांसद गजेंद्र सिंह ने लिखा कि पहली खासियत है कि ज्‍यादातर लोग उस सीट के लालच में रहते हैं क्‍योंकि इसमें किनारे पर सपोर्ट लिया जा सकता है। मगर प्रधानमंत्री ने वह सीट नहीं चुनी, जो कि दिखाता है कि अवचेतन मन में वह अनावश्‍यक आराम पसंद नहीं करते और कड़ी मेहनत में विश्‍वास रखते हैं। और खासतौर पर जब पूरी मेट्रो खाली हो तो कोई भी उसी सीट पर बैठना चाहेंगे। मैंने कई बार उस सीट पर लोगों को झपटते देखा है।

वहीं दूसरी खासियत में दूसरी चीज थोड़ी रोचक है। सीट के ऊपर लिखा पीले साइन पर लिखा है, कृपया यह सीट उसे दें जिसे उसकी ज्यादा जरूरत हो। मेट्रो पूरी खाली होने पर भी प्रधानमंत्री ने यह ध्यान में रखा और फिर भी उन्होंने वह सीट नहीं ली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें