प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गजेंद्र सिंह शेखावत
- फोटो : फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार के बाद अब राजस्थान की स्थिति केंद्र में पहले से बेहतर हो गई है। अब तक पांच मंत्रियों का संबंध राजस्थान से था, वहीं अब छह मंत्री हो गए हैं। नए मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। शेखावत ने हिन्दी में अपने पद की शपथ ली।
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी की टीम में कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़, पीपी चौधरी, अर्जुन मेघवाल और सीआर चौधरी हैं, जो राजस्थान से आते हैं। वहीं एक नाम और है जो राजस्थान से ताल्लुक रखते हैं, विजय गोयल राजस्थान से राज्यसभा सांसद हैं।
राज्यमंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत जोधपुर से सांसद हैं। शेखावत सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। उनकी छवि सादगी पूर्ण व साफ मानी जाती है। उन्होंने चार लाख वोटों के अंतर से अपना चुनाव जीता था। वे स्वदेशी जागरण मंच और भाजपा किसान मोर्चा से जुड़े रहे हैं।