आस्ट्रेलियन पीएम के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- फोटो : फाइल फोटो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केबिनेट में शामिल हुए एक सांसद ने तस्वीर देखकर उनकी खासियतों को अंदाजा लगा लिया था। उसे ब्लागिंग साइट पर लिखा भी और उनका जवाब जमकर चर्चा में भी रहा।
दरअसल राजस्थान के जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने आज केबिनेट मंत्री पद की शपथ ली। कुछ समय पहले जब ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल भारत के दौरे पर आए थे तो प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें दिल्ली मेट्रो की सैर करवाई थी। इस दौरान दोनों ने तस्वीरें भी खिंचवाई जो काफी चर्चा में भी रही।
इसके बाद सोशल ब्लॉग साइट Quora पर पूछा गया कि वे कौन से तस्वीरें हैं जो प्रधानमंत्री का असली चरित्र सामने रखती हैं? इस सवाल के जवाब में जोधपुर सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने पीएम मोदी और आस्ट्रेलियाई पीएम की तस्वीरें पोस्ट की और प्रधानमंत्री मोदी के चरित्र की दो खासियतें बताई।