फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैसलमेर में मोर्टार फटने से BSF के 9 जवान घायल, उच्च अधिकारी मौके पर

Tue, 30 May 2017 01:01 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
घायल।
विज्ञापन
जैसलमेर में भारत-पाक सीमा से सटी सीमा सुरक्षा बल की किशनगढ़ फील्ड फायरिंग रेंज में मंगलवार सुबह करीब नौ बजे मोर्टार फट गया। हादसे में सीमा सुरक्षा बल के नौ
विज्ञापन

जवान गंभीर रुप से घायल हो गए। हालांकि समय पर घायल जवानों को रामगढ़ के स्वास्थ्य केन्द्र में ईलाज के लिए भर्ती कराने से किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के अनुसार फिलहाल सभी जवानों की हालत स्थिर बताई जा रही है। 
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज सवेरे नियमित रूप से चल रहे अभ्यास के दौरान अचानक मोर्टार फट गया। संभावना लगाई जा रही है कि टारगेट से पहले मोर्टार फटने के कारण यह हादसा घटित हुआ। सूचना मिलते ही सीमा सुरक्षा बल के वरिष्ठ अधिकारी मौका स्थल पहुंच गए तथा घायल जवानों को तुरंत रामगढ के स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जैसलमेर व जोधपुर रेफर करने की कार्यवाही की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें