अपराधियों के हौंसले कितने बुलंद है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वे पुलिस की नाक के नीचे ही वारदातों को अंजाम दे रहें है। हाल ही में कानून व्यवस्था को सही रखने के लिए जोधपुर में कोर्ट ने अधिकारियों को फटकार लगाई थी।
लेकिन अब जोधपुर संभाग के जिले पाली में बदमाशों का आतंक देखने को मिली है। बीती देर रात्रि पाली शहर में बदमाशों ने एक दर्जन से अधिक कारों में नुकसान पहुंचाया है। घटना शहर के बीडी नगर व सर्वोदय नगर की है। कारों के शीशे तोड़े जाने से स्थानीय लोगों में काफी रोष है। घटना की सूचना मिलने पर आज सुबह कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है।