फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान दिवस:फैशन के साथ लगेगा सुरों का दरबार

Sat, 18 Mar 2017 11:11 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : Internet
विज्ञापन
23 से 30 मार्च तक आयोजित होने वाले राजस्थान दिवस समारोह इस बार बेहद ही खास होने वाला है। समारोह में सिंगर मोहित चौहान अपने सुरों का जादू बिखेरेंगे तो वहीं फैशन डिजाइनर बीबी रसैल के कलेक्शन पहने मॉड्ल्स रैंप पर वॉक करती नजर आएंगी।
विज्ञापन


8 दिनों तक चलने वाला राजस्थान दिवस समारोह में कला,खेल,मनोरंजन आदि का मेलजोल देखने को मिलेगा। सिंंगर मोहित चौहान औैर फैशन डिजाइनर राजस्थान दिवस के मौके पर अपना जलवा बिखेरेंगे तो वहीं खास कार्यक्रमों के द्वारा राजस्थान दिवस होगा और भी खास

ये कार्यक्रम होंगे खास

27 मार्च को राजस्थान दिवस उद्घाटन होने के साथ मशाल प्रज्जवलन का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है। 

राजस्थान दिवस समारोह में इस बार 23 से 27 मार्च तक संभाग स्तर पर मैराथन का आयोजन किया जाएगा वहीं सवाई मानसिंह स्टेडियम में ग्रामीणों के लिए खेल उत्सव का आयोजन भी इसी दौरान होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भानु भारती द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तूतियां—27 मार्च,सवाई मानसिंह स्टेडियम
साइकिल मैराथन—27 से 28 मार्च
कथक नृत्य उत्सव—27 से 28 मार्च सैंट्रल पार्क 
इब्राहिम अल्काजी की प्रदर्शनी—27 मार्च से 28 अप्रैल जवाहर कला केंद्र
टैटू शो—28 मार्च जेडीए पोलो ग्राउंड
बाल फिल्म महोत्सव— 28 से 29 मार्च आइनॉक्स क्रिस्टल पाम 
इंटरनेशनल शॉर्ट फिल्म फेस्टिवल—28 से 29 मार्च,जवाहर कला केंद्र
एक्रोबेटिक टीम शो—28 से 29 मार्च,जेडीए पोलो ग्राउंड
आर्मी स्पेशल शो—29 मार्च,जेडीए पोलो ग्राउंड
हैरिटेज फैशन थीम पर मेगा इवनिंग शो विद बीबी रसैल—29 मार्च,अल्बर्ट हॉल
मोहित चौहान लाइव इन कॉन्सर्ट—29 मार्च,अल्बर्ट हॉल
गणगौर की सवारी—29 से 30 मार्च,त्रिपोलिया गेट
भजन संध्या,कव्वाली एवं गुरबानी कार्यक्रम 28 से 29 मार्च तक शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर आयोजित किए जाएंगे।
लेजर शो एवं समापन समारोह—30 मार्च,जनपथ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें