फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक किरोड़ी व समर्थक ट्रेक से हटे, सुचारू हुआ रेल यातायात, धरना जारी

Thu, 08 Jun 2017 04:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विधायक के समर्थक रेलवे ट्रेक पर।
विज्ञापन
राजस्थान के लालसोट से राजपा विधायक किरोड़ी लाल मीणा व उनके समर्थक बृहस्पतिवार दोपहर को रेलवे ट्रेक से हट गए हैं। अब जयपुर—दिल्ली ट्रेक पर रेल यातायात फिर से सुचारू हो गया है। हालांकि उनका धरना जारी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, विधायक किरोड़ी लाल मीणा पिछले कुछ दिनों से दौसा में बढ़ती हत्याओं के मामले को लेकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान बृहस्पतिवार सुबह वे अपने समर्थकों के साथ दौसा के नजदीक जयपुर—दिल्ली रेलवे ट्रेक पर धरने पर बैठ गए। उन्होंने आरोपितों पर कार्रवाई की तुरत मांग की। इस पर सूचना पर सतर्क हुए प्रशासन ने उनसे तुरंत वार्ता करने का प्रयास किया। जिसके बाद दोपहर तीन बजे बाद प्रशासन के कहने पर आमजन की परेशानी को देखते हुए उन्होंने अपने समर्थकों सहित रेलवे ट्रेक पर दिया जा रहा धरना वहां से हटा लिया।

इसके बाद जयपुर—दिल्ली रेलवे ट्रेक पर फिर से रेल यातायात सुचारू हो गया और यात्रियों ने राहत की सांस ली। हालांकि, ट्रेक से अलग उनके समर्थकों का धरना अब भी जारी है। बताया जा रहा है कि अभी विधायक किरोड़ी लाल मीणा और प्रशासन के बीच वार्ता जारी है। गौरतलब है कि इससे पहले विधायक किरोड़ी मीणा सुबह अपने समर्थकों के साथ दौसा जिला कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने पहुंचे थे, लेकिन जिला प्रशासन की ओर से उन्हें वहा लाउड स्पीकर और टेन्ट लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी। जिसके बाद गुस्साए किरोड़ी व उनके समर्थक रेलवे ट्रेक की ओर बढ़ गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें