फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री देर से आए तो भड़के एमएलए, दे डाली ये नसीहत

Mon, 10 Jul 2017 08:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
विधायक भवानी सिंह राजावत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
पौधरोपण कार्यक्रम में मंत्री की लेटलतीफी पर विधायक भड़क गए। उन्होंने खरी-खरी सुनाते हुए मंत्री को आगे से समय पर आने की नसीहत दे डाली। 
विज्ञापन


मामला कोटा का है। यहां वन विभाग की ओर से आयोजित जिला स्तरीय वन महोत्सव कार्यक्रम में कोटा के विधायक विधायक भवानी सिंह राजावत ने अपनी ही पार्टी की सरकार के मंत्री प्रभुलाल सैनी पर जमकर बरसे। उन्होंने कृषि मंत्री सैनी से कहा कि वे कार्यक्रमों में देरी से आने की प्रवृत्ति को छोड़े। कार्यक्रमों में समय पर पहुंचे। 

उन्होंने कृषि मंत्री की मौजूदगी में वन महोत्सव को महज दिखावा बताते हुए अपने संबोधन में मंच से कहा कि हर साल लाखों पौधे लगाए जाते हैं, लेकिन ना तो वन विभाग उनकी सुध लेता है और ना ही न्यास-निगम और स्वयंसेवी संस्थाएं। ऐसे में भी पौधे पनप ही नहीं पाते। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि राजावत बेलगाम बोल के लिए पहले भी विवादों में रह चुके है। उन्होंने कोटा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को नहीं उतरने देने तक की चेतावनी दी थी। हालांकि बाद में उन्होंने मीडिया पर बयानों को तोड़मरोड़ कर पेश करने का आरोप लगाते हुए सफाई दी। कार्यक्रम में विधायक संदीप शर्मा, चंद्रकांता मेघवाल, हीरालाल नागर महापुर, महेश विजय सहित वन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें