केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थांवरचन्द गहलोत शनिवार को जयपुर आएंगे। गहलोत ओ.टी.एस. में आयोजित एक समारोह में राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग द्वारा तैयार की गई पुस्तक 'विकास की ओर बढते कदम' का विमोचन एवं मोबाइल एप का लोकार्पण करेंगे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. अरूण चतुर्वेदी होंगे तथा अध्यक्षता राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष सुन्दरलाल द्वारा की जाएगी। समारोह में विशिष्ट अतिथि जयपुर सांसद रामचरण बोहरा, नगर निगम जयपुर महापौर, अशोक लाहोटी, उपाध्यक्ष राजस्थान अनुसूचित जनजाति आयोग, जितेन्द्र मीणा, उपाध्यक्ष राजस्थान अनुसूचित जाति आयोग, विकेश खोलिया होंगे।