फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंत्री ने बताया यूं किसान बढ़ा सकते हैं अपनी आमदनी

Thu, 13 Jul 2017 06:50 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
कार्यक्रम में बोलते मंत्री प्रभुलाल सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राजस्थान के कृषि मंत्री प्रभुलाल सैनी ने किसानों से आह्वान किया कि वे कृषि के साथ उन्नत पशुपालन करें, ताकि वे आपदा के समय सुरक्षित रह सकें और उनकी आय में वृद्धि हो। सैनी आज राजस्थान राज्य पशुधन प्रबन्धन एवं प्रशिक्षण संस्थान, जामडोली में राजस्थान पशु चिकित्सक संघ के शपथ ग्रहण समारोह में बोल रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मांग की तुलना में दूध की तुलना निरन्तर कम होती जा रही है। अगर हमने दुग्ध उत्पादन को नहीं बढ़ाया, तो वह दिन दूर नहीं जब गाय का दूध मेडिकल स्टोर पर बॉटल्स में मिलेगा। दुग्ध उत्पादन को बढ़ाने के लिए हमें पशुओं के नस्ल सुधार, उपचार, आहार पर ध्यान देना होगा।

सैनी ने पशु चिकित्सकों से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई जा रही पशुपालन की विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रम के क्रियान्वयन में ईमानदारी से अपना योगदान दें। उन्होंने पशु चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि उनकी उचित मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा, लेकिन इसके साथ ही वे पशुपालन के विकास में अपना योगदान ईमानदारी से दें। सैनी ने कहा कि उन्नत पशुपालन के लिए हमें चारा उत्पादन पर भी ध्यान देना होगा। उन्होंने एक चारा बैंक बनाने का सुझाव देते हुए कहा कि इसके बनने से पशुओं की चारा सम्बंधित समस्या खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें