फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंकड़ों के सहारे बढ़ सकती है विकास की गति

Thu, 29 Jun 2017 03:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
उद्घाटन समारोह में राजपाल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
किसी भी राष्ट्र के समग्र एवं सतत विकास में सांख्यिकी का योगदान महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि प्रभावी विकास योजनाओं, नीतियों एवं कार्यक्रमों के निर्माण के साथ ही उनका बेहतर क्रियान्वयन सटीक आंकड़ों के आधार पर ही संभव है, यह कहना था उद्योग मंत्री राजपाल सिंह शेखावत का।
विज्ञापन


वे शेखावत आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय की ओर से गुरुवार को हरीशचंद्र माथुर लोक प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित राज्य स्तरीय सांख्यिकी दिवस समारोह में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि किसी भी देश और राज्य की अर्थव्यवस्था को सही दिशा देने में विश्वसनीय आंकड़ों की बड़ी भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि डिजिटल युग में सांख्यिकी की महत्ता और बढ़ गई है।

उद्योग मंत्री ने कहा कि आज के समय आंकडे़ एक ऐसा उपकरण है, जिनका सही समय पर सही उपयोग कर विकास को तेज गति दी जा सकती है। उन्होंने कहा कि आंकडे़ सभी चुनौतियों की चाबी है। आंकडे़ जितने सही और सटीक होंगे, योजनाओं और कार्यक्रमों का क्रियान्वयन भी उतना ही बेहतर होगा।
विज्ञापन


इस मौके पर राज्य वित्त आयोग की अध्यक्ष डॉ. ज्योति किरण ने समारोह को कहा कि आंकडे़ केवल संख्या मात्र नहीं, बल्कि अर्थव्यवस्था का आधार हैं। अर्थव्यवस्था में डाटाबेस धन के समान है, जिनके सटीक विश्लेषण और व्यवहारिक उपयोग से जन-जन तक विकास का लाभ पहुंचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि 'डाटा जनरेशन वैल्थ क्रिएशन' है।

आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशक ओपी बैरवा ने विभाग में किए जा रहे नवाचार, गतिविधियों एवं भावी योजनाओं की जानकारी दी। समारोह में अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभाग के 15 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राज्य स्तरीय प्रो. पी.सी. महालनोबिस पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके साथ ही विभाग की ओर से प्रकाशित पुस्तिका 'राजस्थान सांख्यिकी  नई पहल-नए आयाम' का विमोचन किया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें