फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे से दूर रहने का संदेश

Mon, 26 Jun 2017 04:57 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
अभियान में हस्ताक्षर करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
चिकित्सा स्वास्थ्य और आबकारी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में नशा मुक्ति दिवस के अवसर पर प्रदेशभर में सोमवार को व्यापक जन जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई। इस अवसर पर सभी जिलों में जनजागरूकता रैलियां, संगोष्ठी, नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन इत्यादि के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने के संदेश का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया।
विज्ञापन

   
राज्य नोडल अधिकारी नशा मुक्ति डॉ. रामबाबू जायसवाल ने बताया कि प्रदेशभर में नशा मुक्ति दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।  इन आयोजनों में मंत्री, स्थानीय सांसद व विधायक सहित प्रशासनिक अधिकारियों, स्वयंसेवी संगठनों, चिकित्सा व आबकारी विभाग के अधिकारियों- कर्मचारियों सहित स्वास्थ्य कार्मिकों ने भाग लिया।    

उन्होंने बताया कि जनसमुदाय को नशे से होने वाले दुष्परिणामों की जानकारी देकर जीवन में नशे से दूर रहने के संकल्प पत्र भी आमजन से भरवाए गए हैं। साथ ही नशे की लत से दूर रहने या नशा मुक्ति के लिए व्यक्ति को स्वयं शुरुआत करनी होती है, इसी उद्देश्य से आमजन के साथ मिलकर व्यापक जागरूकता गतिविधियां आयोजित की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें