फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्जमाफी का मामला, 45 हजार गांवों में नौ जुलाई को बंद का ऐलान

Mon, 26 Jun 2017 04:29 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
किसान नेता - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
किसानों की कर्जमाफी की मांग तूल पकड़ रही है। इस मांग को लेकर देशभर में आंदोलन की तैयारी चल रही है। इसके तहत नौ जुलाई को 45 हजार गांवों में बंद का ऐलान किया है।  
विज्ञापन


किसान महापंचायत के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामपाल जाट, महाराष्ट्र के कोल्हापुर से सांसद राजू शेट्टी, उत्तरप्रदेश के पूर्व विधायक ने सोमवार को कोटा में पत्रकारों को बताया कि कर्जमाफी समेत विभिन्न मांगों को लेकर देशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि किसानों की एक राष्ट्रीय जागृति यात्रा मध्यप्रदेश, गुजरात होते हुए 13 से 16 जुलाई तक कोटा में पड़ाव डालेगी। विभिन्न किसान संगठनों को एक मंच पर लाकर गठित की गई किसान संघर्ष समन्वय समिति इस रैली को बाद में दक्षिण के राज्यों में भी लेकर जाएगी। उन्होंने बताया कि भारत भ्रमण के साथ ही फसलों का गारंटीड लाभकारी मूल्य और कर्ज माफी जैसे मुद्दे एक बड़े किसान आंदोलन का सूत्रपात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने राजस्थान के हाड़ौती अंचल में एक हफ्ते में दो किसानों द्वारा आत्महत्या करने के मामले को गंभीर बताया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें